कुशीनगर: दिनांक 22.07.2025 को थाना नेबुआ नौरंगिया पर पीड़िता के मां सुनीता देवी पत्नी अनिल गुप्ता साकिन कोटवा कला द्वारा तहरीर दिया गया कि उनकी नाबालिग लड़की उम्र लगभग 17 वर्ष को नौशाद अंसारी पुत्र नूरहसन साकिन मोतीछपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के द्वारा भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु0अ0सं0 282/25 पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के अनावरण एवं पीड़िता की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमो को गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.07.2025 को घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त नौशाद अंसारी पुत्र नूरहसन साकिन मोतीछपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछ-ताछ विवरण– वादिनी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त नौशाद अंसारी पुत्र नूरहसन साकिन मोतीछपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर द्वारा धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया गया। तथा उसके द्वारा बताया गया कि वह सऊदी में कमा रहा था एवं वर्तमान में पीड़िता को भगाकर धर्मपरिवर्तन करा कर नेपाल में रहने के लिये जा रहा था। अभियुक्त द्वारा पीड़िता का नाम बदलकर नूर जहां कर दिया गया और इसी नाम से आधार कार्ड बनवा दिया गया।
हिन्दू नाबालिग लड़की को भगा कर धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
The Public 24
FOLLOW US:
सबसे ज्यादा पड़ गई


