best news portal development company in india

कुशीनगर: आम जन के हक के लिए समाजवादी कर रहे संघर्ष: हसमुद्दीन अंसारी

SHARE:

कसया, कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और फाजिलनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके समर्थकों ने पौध रोपण किया और केक काटकर उनके दीर्घायु सुखद जीवन की कामना की। रविवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और फाजिलनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी के जन्मदिन के मौके पर नपा कुशीनगर के सिसवा – महंथ में पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया और समर्थकों ने केक काटा और हैप्पी बर्थ डे बोलकर विश किया। श्री अंसारी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में परिवर्तन की बयार बह रही है। आसन्न विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनेगी और आम जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, नौजवान को हक और सम्मान मिलेग्स। इसी क्रम में फाजिलनगर विधानसभा 332 में पार्टी जनों और ग्रामीणों ने श्री अंसारी का जन्मदिन मनाया। आयोजक माता यशोदा देवी विद्या निकेतन, बनकटा बाजार के प्रबंधक केदारनाथ यादव, प्रिंसिपल संजय यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट उदयभान यादव, पूर्व सभासद अमरजीत यादव, राम गुलाब यादव, राजाराम यादव, ब्रह्मजीत गोंड, रौनक सिंह, संजय सिंह, प्रिंस यादव, कृष्ण कुमार, धनंजय, विवेक, मुस्तकीम, मोहन, सचिन, मनीष, प्रद्युम्न सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
The Public 24
Author: The Public 24

Leave a Comment