best news portal development company in india

रूस के खिलाफ क्या करने वाला है NATO, मुख्यालय में बुलाई गई 30 देशों के रक्षा मंत्रियों की बड़ी बैठक

SHARE:

नाटो देशों की बैठक (फाइल फोटो)
Image Source : AP
नाटो देशों की बैठक (फाइल फोटो)

ब्रसेल्स: यूक्रेन पर 3 साल से जारी युद्ध में लगातार हावी हो रहे रूस के खिलाफ अब नाटो ने बड़ा ऐक्शन प्लान तैयार किया है। नाटो रूस के खिलाफ बड़ी रणनीति तैयार करने का संकेत दिया है। इस बाद नाटो ने अपने मुख्यालय में 30 देशों के रक्षामंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है। इसकी अगुवाई ब्रिटेन और फ्रांस कर रहे हैं, जिन्होंने बृहस्पतिवार को लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है।

नाटो का कहना है कि बैठक का उद्देश्य रूस के साथ किसी भी भावी शांति समझौते की निगरानी के लिए, यूक्रेन में सेना तैनात करने की योजना पर चर्चा करना है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) मुख्यालय में होने वाली यह बैठक तथाकथित गठबंधन में शामिल देशों के रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक होगी। पिछले सप्ताह वरिष्ठ ब्रिटिश और फ्रांसीसी सैन्य अधिकारियों ने कीव की यात्रा की थी, जिसके बाद यह बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि इसमें नेताओं के बीच पहले हुई बैठक में हुए समझौते को मूर्त रूप देने पर काम किया जाएगा।

बैठक में कुल होंगे 50 देश शामिल, अमेरिका रहेगा अनुपस्थित

अमेरिका इस बैठक में भाग नहीं लेगा। शुक्रवार को, यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन जुटाने के लिए लगभग 50 देशों के प्रतिनिधि नाटो मुख्यालय में एकत्रित होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता ब्रिटेन और जर्मनी करेंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के इसमें भाग लेने की उम्मीद नहीं है। यूक्रेन सरकार के अधिकारियों और सैन्य विश्लेषकों ने कहा है कि रूसी सेनाएं कीव पर दबाव बढ़ाने और युद्ध विराम वार्ता में क्रेमलिन की स्थिति को मजबूत करने के लिए आने वाले हफ्तों में यूक्रेन में एक नया सैन्य आक्रमण शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। (एपी)

Latest World News

Source link

The Public 24
Author: The Public 24

Leave a Comment